कल से भाजपा का संगठन पर्व, मुख्यमंत्री फागू में होंगे

By: Jul 5th, 2019 12:01 am

शिमला – भाजपा का संगठन पर्व शनिवार से शुरू होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अब भाजपा ने सदस्यता अभियान का निणर्य लिया है। इसके तहत प्रदेश में छह जुलाई से 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चेलगा, जिसे संगठन पर्व का नाम दिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला जिला के फागू में संगठन पर्व का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी साथ रहेंगे। जानकारी के मुताबिक छह जुलाई को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी सदस्यता अभियान का शुभारंभ दिल्ली से करेंगे। उसके पश्चात प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे के उपरांत अभियान की शुरूआत की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, पदाधिकारी एवं अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ऊना, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर, शांता कुमार तथा डा. राजीव भारद्वाज पालमपुर, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह धर्मपुर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी शाहपुर, कृषि मंत्री डा. रामलाल मारकंडा काजा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार डलहौजी,  ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर थानाकलां, उद्योग मंत्री  विक्रम ठाकुर जसवां परागपुर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर किन्नौर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल कसौली, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा जुब्बल कोटखाई, योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ज्वालामुखी, संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला ग्रामीण, सांसद  रामस्वरूप शर्मा जोगिंद्रनगर, किशन कपूर धर्मशाला, सुरेश कश्यप व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया पच्छाद, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चुराह, विधायक जियालाल भरमौर, पवन नैयर चंबा, विक्रम जरियाल भटियात, राकेश पठानिया नूरपुर, रीता धीमान इंदौरा, रविंद्र रवि देहरा, विधायक अर्जुन ठाकुर जवाली, अरुण मेहरा नगरोटा बगवां, पूर्व विधायक संजय चौधरी कांगड़ा, विधायक हीरालाल करसोग, राकेश जम्वाल सुंदरनगर, विनोद कुमार नाचन, कर्नल इंद्र सिंह सरकाघाट, बलवीर चौधरी चिंतपूर्णी, राजेश ठाकुर गगरेट, परमजीत पम्मी दून और वीरेंद्र कश्यप सोलन से पर्व लांच करेंगे।

मोर्चा प्रमुख भी मोर्चे पर

प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा कुल्लू, रतन सिंह अर्की, बलदेव भंडारी श्रीरेणुकाजी, राम प्रकाश पटियाल बड़सर, प्रियव्रत शर्मा सुलाह, बलवीर वर्मा चौपाल, विधायक मुलखराज प्रेमी बैजनाथ, जवाहर ठाकुर दं्रग, इंद्र सिंह गांधी बल्ह, राजेंद्र गर्ग घुमारवीं, जेआर कटवाल झंडूता, सुभाष ठाकुर बिलासपुर, किशोरी लाल आनी, सुरेंद्र शौरी बंजार, सुरेश शर्मा रामपुर, बिहारी लाल शर्मा रोहडू, विनय गुप्ता नाहन और धनेश्वरी ठाकुर मनाली से सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी।

इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी

हिमफेड चेयरमैन गणेश दत्त ठियोग, सक्षम गुडि़या बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा कुसुम्पटी, उपाध्यक्ष एचआरटीसी विजय अग्निहोत्री नादौन, विधायक सुखराम चौधरी पांवटा, कृपाल परमार फतेहपुर, चंद्रमोहन ठाकुर नालागढ़, राम सिंह मंडी, कमलेश कुमारी भोरंज, पायल वैद्य एवं निहाल चंद सराज, रणधीर शर्मा श्रीयनादेवी, विधायक नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर, रविंद्र धीमान जयसिंहपुर, राम कुमार हरोली और बलदेव तोमर शिलाई में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App