…कहीं सोनिया व राहुल गांधी न भाजपा ज्वाइन कर लें पार्टी

By: Jul 22nd, 2019 12:10 am

धर्मशाला—जिला मुख्यालय धर्मशाला में रविवार को आयोजित भाजपा मंडल धर्मशाला के त्रिदेव सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि विपक्ष भी जान गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के आगे कोई स्टैंड नहीं करता। भाजपा नाम नहीं, बल्कि काम से आगे बढऩे वाली पार्टी है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सत्ती ने कहा कि कांग्रेस में खाओ, पियो मौज करो के विचार वाले लोग हैं, वहीं भाजपा में ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जबकि भजपा परिवार नहीं, कार्यकताओं की पार्टी है। उन्हांेने कार्यकर्ताआंे को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदोस्तान को सोनिया की चिडि़या नहीं, सोने की चिडि़या बनाया जाएगा, जिसके लिए पार्टी कार्य कर रही है। सत्ती ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच साल में जो कार्य किए, उनकी वजह से सभी के दिलों में मोदी जगह बना चुके हैं। पीएम मोदी ने वंशवाद और भ्रष्टाचार का विरोध किया है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए  किसी दिन यह खबर सुनने को न मिले कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पर तंज कसते हुए उन्हांेने कहा कि सुखराम कहते थे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को दस सीटों पर उनकी वजह से जीत मिली, लेकिन लोकसभा चुनावों में जनता ने पंडित सुखराम की तसल्ली करवा दी है।

जीत के असली हकदार हैं प्रधानमंत्री

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा को मिली रिकार्ड जीत के असली हकदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इस अवसर पर सतपाल सत्ती, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा और सांसद किशन कपूर ने त्रिदेव सम्मेलन में अपने-अपने बूथों में पार्टी को जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App