कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत

By: Jul 28th, 2019 12:01 am

अंबाला। अंबाला छावनी के गांव आनंद नगर बोह के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। चित्रा ने बताया कि नवदीप सिंह विर्क पिछले काफी सालों से भाजपा में वार्ड नंबर 12 का बूथ प्रमुख व निगरानी कमेटी का सदस्य भी रहा है। नवदीप सिंह गिल ने कहा कि भाजपा में मंत्री द्वारा भर्ती तो कर ली जाती है, परंतु ज्वाइन करने के बाद कार्यकर्ता को एक किनारे में बिठा दिया जाता है। नवदीप के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर उनके गांव व कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप भी लगाया है।  वही निर्मल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता अंबाला छावनी के कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे व भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमो को लेकर अंबाला छावनी के बाजारो में एक विशाल जलूस निकालेंगे। निर्मल सिंह जी ने सभी भाजपा छोड़कर आए लोगों फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App