खोखन मेले में ‘बोतल रह गई ठेके’

By: Jul 21st, 2019 12:06 am

पहली सांस्कृतिक संध्या में शिमला की लोक कलाकार सुमन सोनी ने बांधा समां

भुंतर -भुंतर  के साथ लगते खोखन में शुरू हुए तीन  दिवसीय मेले की  पहली सांस्कृतिक संध्या में जीप यूनियन के प्रधान नूतन ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर मेला  समिति और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें कुल्लवी टोपी, मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने आयोजकों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। मेले की संध्या में स्टार शिमला से आई हुई लोक कलाकार सुमन सोनी ने सबसे पहले देव स्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया, उसके बाद  बोतल रह गई ठेके,  रोहडू जाना मेरी आमिए,   भोला है भंडारी, तेरी टेंशन नहीं लेने का, जीने के हैं चार दिन, लोभ लगा तेरा आदि फिल्मी और कुल्लवी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।  इसके बाद नग्गर से लक्ष्मी ठाकुर ने माई नी मेरिए, साजा लगा मागे रा, बेलुए, बुरा आऊ ऐ जमाना आदि गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। भुंतर से  देव  वर्धन ने महादेवा तेरा डमरू डम डम बजदा जाए आदि अनेक गीतों को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही  लूटी। इसके अलावा शिमला से  एचडी  ब्रदर्ज ने तेरी आंखों दा काजल, पल पल याद,  हरियाणा का गाना गाकर दर्शकों को खूब नचाया।  इस मौके पर  कर्म सिंह जनाहल, ओम प्रकाश, चमन ठाकुर,  मेला कमेटी प्रधान राजेंद्र गुलेरिया, उपप्रधान हैप्पी ठाकुर, अशोक ठाकुर, दिवान बिष्ट, पीतांबर ठाकुर आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App