चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए पंजीकरण आज से

By: Jul 25th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण  25 जुलाई, 2019 से शुरू होगा। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान और पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार व सर्वशिक्षा अभियान के समन्वय से 10-17 वर्ष की आयु के बच्चों की रचनात्मकता एवं नवीनता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 27वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कर रहा है। हिमकोस्टी के प्रवक्ता ने बताया कि इस कांग्रेस के अंतर्गत छह प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, वैज्ञानिक परियोजना प्रतियोगिता, अभिनव विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गणितीय ओलंपियाड और विज्ञान स्किट शामिल हैं। इस वर्ष चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का विषय ‘स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ है। इस वर्ष का केंद्र बिन्दु ठोस आपशिष्ट प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर बच्चों के लिए चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन 13 से 15 अगस्त के बीच जिला स्तर पर14 अक्तूबर से 24 अक्तूबर और राज्य स्तर पर चार से सात नवंबर के बीच किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App