चूल्हा जलाते समय झुलसी महिला, पीजीआई रैफर

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

बडूही -अंब थाना क्षेत्र के तहत धुसाड़ा में एक 25 वर्षीय महिला चूल्हा जलाते समय आग की चपेट में आ गई। महिला आग में बुरी तरह से झुलस गई है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी  है। जानकारी के अनुसार ईशा देवी (25) पत्नी दिनेश कुमार निवासी धुसाड़ा मिट्टी का तेल छिड़क कर चूल्हा जला रही थी तो अचानक की आग की चपेट में आ गई। इस दौरान महिला की चीखो पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई। इसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहंुचाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App