जल्द शुरू होंगे बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम

By: Jul 4th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश भर में विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण भारत सरकार और सर्वशिक्षा अभियान के सहयोग से बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत10-17 वर्ष के बच्चों के लिए छह गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, वैज्ञानिक  परियोजना रिपोर्ट, अभिनव  विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गणितीय  ओलंपिया व साइंस स्किट का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि  27वें हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 के तौर-तरीकों और विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा और जिला विज्ञान पर्यवेक्षकों की बैठक पांच जुलाई को सम्मेलन हॉल, उद्योग भवन, बैमलोई में आयोजित कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App