जल संरक्षण पर अलर्ट उत्तराखंड

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए जल संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल की उपलब्धता चाहे वह झीलों में हो या प्राकृतिक जल स्रोतों में, इस दिशा में समेकित प्रयासों के आधार पर नियोजित ढंग से कार्य किया जा रहा है, उन्होंने वर्षा जल संग्रहण की दिशा में कार्य किए जाने की भी बात कही। इसे भी अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। झीलों, प्राकृतिक जल स्रोतों व वर्षा जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य योजना के साथ हम भविष्य के लिए जल की आवश्यकता सुनिश्चित करने का जरूरी प्रयास कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App