जामली में हाई-वे पर पलटी पिकअप

By: Jul 6th, 2019 12:10 am

चंडीगढ़-मनाली हाई-वे पर हुआ हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

स्वारघाट —राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली गुरुवार देर रात लाहुल से जालंधर की तरफ  जा रही एक पिकअप गाड़ी जामली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया है। इस हादसे में जगमोहन पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव व डाकघर मनशिया जालंधर पंजाब की बायीं बाजू टूट गई है और सिर पर भी चोटें आई हैं, जबकि दूसरे युवक जितेंद्र (24) पुत्र गुरदयाल निवासी कपूरथला जालंधर को मामूली चोटें आई है। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। यहां पर उपचार के बाद जगमोहन की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार लाहुल से नाशपाती से लोड एक पिकअप गाड़ी जालंधर की तरफ  जा रहा थी कि रात करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलंेंस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App