टॉप टेन प्रशंसित पुरुषों में दलाईलामा आठवे नंबर पर

By: Jul 24th, 2019 12:03 am

मकलोडगंज —तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा दुनिया के टॉप टेन प्रशंसित एडमॉयर्ड लोगों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों की नई सूची के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे, जबकि दलाईलामा आठवें स्थान पर हैं। ब्रिटेन स्थित डेटा फर्म द्वारा 41 देशों में सर्वेक्षण के आधार पर दलाईलामा को भी टॉप टेन में जगह मिली है। दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों की शीर्ष सूची में बिल गेट्स के बाद अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उसके बाद चीन के अभिनेता जैकी चैन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में छठे और भारत के सबसे प्रशंसित पुरुष बताए गए हैं। अमिताभ बच्चन पुरुषों की सूची में 12वें स्थान पर हैं। शाहरुख खान 13वें नंबर पर और 18वें नंबर पर सलमान खान का नाम है। दुनिया की सबसे प्रशंसित महिलाओं का नेतृत्व अमरीका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा कर रही हैं, उसके बाद ओपरा विनफ्रे और अभिनेत्री एंजेलिना जोली तीसरे नंबर पर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा को पीछे कर 13वां स्थान पाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App