ट्रक यूनियन ने 70 पैसे बढ़ाया मालभाड़ा

By: Jul 7th, 2019 12:15 am

डीजल की कीमतें उछलते ही दिखा असर, अब महंगाई बढ़ने के पूरे आसार

बीबीएन —डीजल की कीमतें बढ़ते ही शनिवार को ट्रक आपरेटर यूनियन नालागढ़ ने भी मालभाड़े में इजाफा कर कारोबारियों सहित जनता को जोरदार झटका दिया है। डीजल की कीमत हुई करीब सवा दो रुपए की वृद्धि के बाद मालभाड़े में 70 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी कर दी है। आम बजट के बाद अब मालभाड़े में बढ़ोतरी ने बीबीएन के उद्यमियों व अन्य क ारोबारियों को एक और जोरदार झटका दे दिया है। दरअसल, बीबीएन के उद्यमीयों के लिए महंगा मालभाड़ा हमेशा परेशानी का सबब रहा है। मालभाड़े में यह बढ़ोतरी शनिवार की मध्य रात्रि से लागू हो गई है। आम बजट में बड़ी राहत का इंतजार कर रहे उद्योग जगत को तो कुछ नही मिला, लेकिन पेट्रोलियम पदार्थाें की कीमतें बढ़ने से पहले से ही आर्थिक संकट से जुझ रहे उद्यमियों के लिए भाड़े की दरों में बढ़ोतरी झटके से कम नहीं है।  बीबीएन के उद्यमियों का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद महंगाई बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। दरअसल डीजल की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से माल ढुलाई भी महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। सब्जियों, फलों से लेकर रसोई की कई चीजों और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजों की ढुलाई महंगी होने से इनकी कीमतें बढ़ना तय है।

भाड़ा बढ़ाना मजबूरी

नालागढ़ ट्रक यूनियन के अध्यक्ष विद्या रतन चौधरी का कहना है कि डीजल क ी कीमते बढ़ने के बाद यूनियन ने भाडे़ की दरों में प्रति किलोमीटर नियमानुसार 70 पैसे की वृद्धि की है। डीजल के दाम बढे़ हैं, तो भाड़े में भी इजाफा करना पड़ा है।

नालागढ़ से अब इतना होगा किराया

स्टेशन     पहले      अब

दिल्ली     13550     13775

मुबंई       53615     54875

कोलकाता 55800     57060

चेन्नई      86790     88820

गुवाहटी    85265     87365


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App