नर्तक हरिंदर पाल कलागुरु सम्मान से नवाजे

By: Jul 18th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – भांगड़ा गुरु, नर्तक और एक सामाजिक कार्यकर्ता हरिंदर पाल सिंह को  सेक्टर-23 स्थित बाल भवन में कलागुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। सिंह ने अपना पूरा जीवन लोक नृत्य की कला को समर्पित किया। वह अपने पूरे जीवन में लोक नृत्य को बढ़ावा देने के लिए भारत और विदेश में यात्रा करते रहे हैं। श्री सिंह को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App