निर्यातकों ने मजबूत की देश की आर्थिकी

By: Jul 22nd, 2019 12:02 am

शिमला—मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि निर्यातक आर्थिक प्रगति में सुधार के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा भारत सरकार द्वारा आर्थिकी को पांच ट्रिलियन तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में निर्यातकों का योगदान निर्णायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ कठिनाइयों के  बावजूद निर्यातकों पर नए भारत के निर्माण में योगदान देने का महान दायित्व है, जिसके लिए उन्हें उत्साह तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स प्रोमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय पुरस्कार समारोह पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व का भारत को देखने का नजरिया पिछले कुछ वर्षों में बदला है तथा देश केंद्र में मजबूत नेतृत्व के कारण विश्व की सुदृढ़ आर्थिकी बनकर उभर रहा है।  भारत के इंजीनियरिंग निर्यात ने पिछले दो वर्षों में नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। वित्त वर्ष  2018-19 में देश का निर्यात 81.02 विलियन डालर तक पहुंचा, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 में निर्यात  7.02 विलियन डालर था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App