नेपाल में बाढ़, मृतकों की संख्या 65 हुई

By: Jul 15th, 2019 1:03 pm

नेपाल में भारी बारिश के कारण आए बाढ़ और भूस्खलन की आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने साेमवार को यह जानकारी दी। नेपाल में गुरुवार से हो रही भारी बारिश हो रही है जिसके कारण सभी नदियां उफान पर है। देश के करीब 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि इनमें अधिकांश इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित है। प्रभावित इलाकों से 1100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App