पीएनबी ने चंडीगढ़ में किया पौधारोपण

By: Jul 7th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़। पंजाब नेशनल बैंक अपने 125वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष में कई गतिविधियों एवं समारोहों का आयोजन कर रहा है। इस उपलक्ष्य में पीएनबी अंचल तथा मंडल कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा जुलाई के पहले सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत डीके जैन, अंचल प्रबंधक, चंडीगढ़ के करकमलों से सेक्टर 38 के चौराहे में पौधारोपण किया गया। एसके बजाज, मंडल प्रमुख, चंडीगढ़, आरके मेहता, उप अंचल प्रबंधक, चंडीगढ़, अतुल पाटनी, उप मंडल प्रमुख ने भी इस अवसर पर पौधे लगाए।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App