पोर्टल में फंस गई वेरिफिकेशन

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

तहसील आफिस से वेरिफाई नहीं हो रहे सर्टिफिकेट, बार-बार चक्कर काटने को मजबूर

हमीरपुर –पोर्टल के चक्कर मंे लोगों के प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन लटक गई है। आलम यह है कि लोग रोज साइबर कैफे व सीएससी सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं। पोर्टल के माध्यम से अप्लाई करने के उपरांत तहसील आफिस से इन्कम व बोनाफाइड सहित अन्य प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन नहीं हो पा रही। वेरिफिकेशन के इंतजार में दो से तीन दिन निकल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ई-डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने के दो से तीन घंटे में ही वेरिफिकेशन हो जाती है। अगर कोई आब्जेक्शन हो तो भी पता चल जाता है। इसके बाद आब्जेक्शन को सही करने के बाद फिर से अप्लाई किया जा सकता है। इन दिनों हालात बिलकुल विपरीत हैं। बता दें कि प्रमाण पत्रों को लेने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। ऐसे में लोगों को कई तरह के प्रमाण पत्र लेने के लिए तहसील आफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ते। पोर्टल पर ही सारी डिटेल उपलब्ध है। सिर्फ एक क्लिक पर प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन करवाई जा सकती है। सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए भी पोर्टल के माध्यम से अप्लाई किया जाता है। पोर्टल पर ही वेरिफिकेशन कर प्रमाण पत्र अपलोड कर दिया जाता है। इसके बाद इसे ऑनलाइन आसानी से निकाला जा सकता है। कुछ दिनों से ये प्रमाण पत्र लोगों को नहीं मिल रहे। संबंधित विभाग की मानें, तो ऑनलाइन सिस्टम में कुछ तकनीकी खराब आ गई है। विभाग के पास भी इस संदर्भ में शिकायतें लगातार पहुंच रही हंै। विभागीय अधिकारियों की मानें तो समस्या प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के समक्ष रखी गई है। बहुत जल्द समस्या के समाधान की उम्मीद है। फिलहाल दिक्कतें कब तक बरकरार रहेंगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि सुखद बात है कि समस्या उच्चाधिकारी स्तर तक पहुंच चुकी है।  

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App