भाजपा ने शुरू की उपचुनाव की तैयारी

By: Jul 19th, 2019 12:01 am

लोकसभा इलेक्शन में जीत से पार्टी उत्साहित, धर्मशाला-पच्छाद में होने हैं चुनाव

शिमला – प्रदेश भाजपा का अगला टारगेट दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाला उपचुनाव है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने इस मसले पर कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। नियमों के मुताबिक सीट खाली होने के छह महीने के भीतर उपचुनाव करवाए जाते हैं। यानी अक्तूबर महीने से पहले-पहले धर्मशाला और पच्छाद में उपचुनाव होना तय है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक धर्मशाला में होने वाले त्रिदेव सम्मेलन में उपचुनाव मसले पर रणनीति तैयार की जाएगी। धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव के बाद भाजपा का अगला टारगेट मिशन-2022 होगा। मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अधिक से अधिक सदस्य पार्टी में शामिल करने के लिए भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। गत छह जुलाई से शुरू हुए इस संगठन पर्व के दौरान भाजपा ने पांच लाख नए सदस्यों को शामिल करने का संकल्प लिया है। खास कर धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव पर काबिज करने के लिए इन दोनों क्षेत्रो ंमें अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद हाल ही में शिमला में हुई अहम बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पदाधिकारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए दोनों उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चत करें। उपचुनाव के लिए भाजपा के कई दोवदारों में लॉबिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक निर्वाचन आयोग से चुनावी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन टिकट के चाहवानों ने दिल्ली तक तार भी जोड़ दी है। इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को किसी भी विधानसभा क्षेत्र में लीड नहीं मिली। ऐसे में देखना है कि क्या कांग्रेस पपीसीसी चीफ अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में उप चुनाव लड़ेगी या किसी अन्य नेता की अध्यक्षता में।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App