भोटा पुलिस सहायता कक्ष नहीं होगा बंद

By: Jul 22nd, 2019 12:05 am

भोटा—पुलिस सहायता कक्ष भोटा को बंद करने के विरोध मंे भोटा से एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला मंे मिला। गौर  रहे कि नगर पंचायत भोटा मंे पुलिस सहायता कक्ष 2012 में पूर्व  मुख्यमंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व मंे खोला गया था। इस सहायता कक्ष को पुलिस थाना मंे तबदील करने हेतु लगभग 12 पंचायतों व नगर पंचायत के पार्षदों ने प्रस्ताव डालकर मुख्यमंत्री को सौंपा। भाजपा शहरी इकाई भोटा के प्रतिनिधिमंडल मंे शहरी इकाई  अध्यक्ष विनोद कतना, नगर पंचायत भोटा के मनोनीत पार्षद चंद्रशेखर, रविंद्र कुमार, सुरेश सोनी, कैप्टन बाबू राम व आदर्श कांत शामिल रहे। उन्हांेने पुलिस थाना खोलने के संदर्भ में प्रस्तावित फाइल मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने फाइल के एक-एक पन्ने को ध्यानपूर्वक पढ़ा और कहा कि भोटा पुलिस कक्ष बंद नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने फाइल को आगे विभाग को भेजकर जल्दी कार्रवाई के आदेश दिए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भोरंज विधायक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर व बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App