मनालसु नाले में बहे ग्रामीण का शव बरामद

By: Jul 9th, 2019 12:05 am

पतलीकूहल —पर्यटन नगरी मनाली के साथ बहते मनालसु नाले में बहे मनाली गांव के 44 वर्षीय मीने राम पुत्र मान दास का पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। व्यक्ति बीते रविवार को मनालसु नाले के बहाव में बह गया था। लोगों ने एक शव के कटराई विहाल में नदी के बीच फंसे होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मनाली गांव के दर्जनों युवा परिजनों सहित कटराई विहाल के लिए रवाना हुए। युवाओं की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। घर वालों ने शव की शनाक्त की। मीने राम का देहांत हो जाने से मनाली गांव में माहौल दुख भरा हो गया है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App