मनाली-लेह रोड पर भू-स्खलन कई सैलानी फंसे

By: Jul 12th, 2019 12:01 am

केलांग – मनाली-लेह मार्ग पर भू-स्खलन होने से सैकड़ों सैलानी बीच रास्ते में फंस गए हैं। पटसेऊ-जिंगजिंगबार के बीच भू-स्खलन होने से जहां यातायात प्रभावित हुआ है, वहीं गाडि़यों की आवाजाही भी ठप हो गई है। ऐसे में जहां लाहुल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग पर फंसे सैलानियों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने के लिए कसरत तेज कर दी है, वहीं बीआरओ के जवान मार्ग बहाली में जुट गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App