महिलाओं से ज्यादा सेहतमंद पुरुष…जी रहे मस्तमौला जिंदगी

By: Jul 23rd, 2019 12:05 am

हमीरपुर—महिलाओं के मुकाबले हमीरपुर के पुरुष पांच गुना अधिक हैल्दी हैं। पोषण अभियान के तहत करवाए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। पुरुषों की सेहत यहां महिलाओं की सेहत से काफी बेहतर है। सर्वे में सामने आए आंकड़ांे ने जहां पुरुष वर्ग को राहत दी है, वहीं महिलाओं की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सामने आया है कि हमीरपुर की 35.8 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। इनमें खून की कमी पाई गई है। वहीं यह आंकड़ा पुरुषों में सिर्फ आठ फीसदी है। ऐसे में महिलाओं के मुकाबले हमीरपुर का पुरुष स्वस्थ हैं। इसका कारण पुरुषों की मस्तमौला जिंदगी माना जा रहा है। खान-पान के सही प्रयोग के चलते पुरुषों का स्वास्थ्य बेहतर है। फिलहाल सामने आए महिलाओं के चौकाने वाले अंाकड़े ने विभाग को भी हैरत में डाल दिया है। हालांकि आंगनबाड़ी के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं को राशन दिया जाता है। पोषक तत्त्वों की कमी न हो इसके लिए आंगनबाड़ी की तरफ से यह सुविधा दी जा रही है। बावजूद इसके महिलाओं में रक्त की भारी कमी पाई गई है। चौकाने वाले आंकड़े सामने आने के उपरांत अब महिलाओं की हैल्थ की चिंता संबंधित विभाग को सता रही है। फिलहाल इस कमी को दूर करने के लिए विभाग कार्य कर सकता है। जानकारी के अनुसार पोषण अभियान के तहत जिला भर में सर्वे हुआ। सर्वे रिपोर्ट में पाया गया कि हमीरपुर का पुरुष महिलाओं के मुकाबले ज्यादा स्वस्थ है। वहीं महिलाओं का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। अधिकतर महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। अनीमिया की शिकार हैं। सर्वे में हर चौथी महिला में खून की कमी पाई गई है। नियमानुसार इनकी बॉडी में ब्लड की मात्र पर्याप्त नहीं थी। सूत्रों की मानें तो खून की कमी का कारण सही खान-पान न होना तथा सही रहन-सहन न होना हो सकता है। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं घरेलू कार्य मंे इतनी व्यस्त रहती हैं, कि उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रहता। परिवार की सेवा में जुटी महिलाएं हर कार्य में पहली प्राथमिकता परिवार को देती हैं। इसी कशमकश में ये अपने खान-पान का सही ख्याल नहीं रख पातीं। शायद यही वजह है कि महिलाएं एनीमिया का शिकार हो रही हैं। वहीं इसके विपरीत पुरुष की लाइफ मजेदार है। यही कारण है कि पुरुषों की सेहत महिलाओं से कई ज्यादा बेहतर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App