मार्शल आर्ट्स में हिमाचल को चार मेडल

By: Jul 9th, 2019 12:06 am

असम के गुवाहटी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमके प्रदेश के होनहार; एक सिल्वर, तीन ब्रांज जीते

मंडी -भोगेश्वरी इंडोर स्टेडियम गुवाहाटी (असम) में आयोजित राष्ट्रीय वोविनाम प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश वोविनाम मार्शल आर्ट्स की टीम ने चार मेडल जीते हैं। इसमें प्रदेश टीम ने एक सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल अर्जित किए हैं। प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि असम वोविनाम एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें  प्रदेश वोविनाम टीम के सब-जूनियर वर्ग में आर्यन ठाकुर, तुषार ठाकुर, अंशज ठाकुर, अर्श शर्मा, अमन धीमान, पुण्य भारद्वाज, अभय शर्मा, रुपेश कुमार और सीनियर वर्ग में राशि अवस्थी ने भाग लिया। सब-जूनियर पुरुष  वर्ग में मंडी जिला के अमन धीमान ने फुल कांटैक्ट फाइट इवेंट में 45 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल  व अभय शर्मा ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में  ब्रांज मेडल प्राप्त किया। बैजनाथ जिला कांगड़ा से  रुपेश कुमार ने सब-जूनियर पुरुष वर्ग में फुल कांटैक्ट फाइट इवेंट में 48 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज मेडल तथा राशि अवस्थी ने सीनियर महिला वर्ग की 48 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज मेडल जीते।  टीम कोच के रूप में बैजनाथ जिला कांगड़ा के पुरषोतम सिंह और टीम मैनेजर  के रूप में बृज लाल चौहान ऑफिशियल के रूप में जोगिंद्र सिंह आजाद ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। हिमाचल प्रदेश वोविनाम एसोसिएसन के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, बृज लाल चौहान, उपाध्यक्ष सतीश कुमार राणा, देविंद्र कुमार आज़ाद, महासचिव जोगिंद्र सिंह आज़ाद, संयुक्त सचिव समीर गुप्ता, डीएस चंदेल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह व जय कुमार ने सभी खिलाडि़यों को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App