रामपुर में दो दिन में रोपे 50 हजार बूटे

By: Jul 22nd, 2019 12:10 am

रामपुर बुशहर—वन विभाग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत रामपुर मंडल ने भी बढ़चढ़ कर पौधरोपण किया जा रहा है। रामपुर वन वृत मंडल के विभिन्न हिस्सों में दो दिनों के भीतर 50 हजार से अधिक पौधे लगा दिए गए है। अभी अगले तीन दिनों तक इस कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया जाना बाकी है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर मंडल के तहत 287 हैक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के 2.71 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बात की जानकारी देते हुए डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि रामपुर वृत के अंतर्गत चार मंडल रामपुर, किन्नौर, आनी और कोटगढ़ हैं। जिस में से अकेले रामपुर मंडल में 19000 हजार से अधिक पौधे लगाए हैं। जिसमें महिला मंडल, युवक मंडल, पंचायतें और अन्य संस्थाएं भी भाग ले रही है। उन्हांेने कहा कि हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हर साल इस तरह का पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और इसमें इस वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधारोपण करने के साथ साथ लोगांे को इनकी देखरेख करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इतना ही चारों मंडलों के कुछ स्कूलों का चयन विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत भी किया गया है, ताकि कक्षा पांचवी और छठी के छात्रोंं की पौधारोपण करने मंे भागीदारी सुनिश्चत की गई और वे ही उनके द्वारा लगाए के पौधों की आगामी पांच से छह सालों तक देखरेख करेंगें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App