रूस में बाढ़ के कारण लापता 24 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

By: Jul 5th, 2019 11:15 am

रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में आयी भीषण बाढ़ के कारण लापता हुए 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि 13 लोग अब भी लापता हैं। रूस के आपात सेवा मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि लापता लोगों की सूची में से 24 लोगों को खोज निकाला गया है। उन्हाेंने बताया कि 13 लोग अब भी लापता हैं तथा 21 लोगों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र की एक बस्ती में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि इरकुत्स्क क्षेत्र में 25 जून से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी आसपास की बस्तियों में घुस गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को बाढ़ को संघीय आपात स्थिति घोषित करने संबंधी आदेश पत्र पर हस्ताक्षर किया। क्षेत्रीय आपात सेवा के एक प्रतिनिधि ने बताया कि बाढ़ के कारण 313 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 57 बच्चे भी शामिल है। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App