लोगों के सामने बीजेपी की पोल खोलेगी आप

By: Jul 14th, 2019 12:01 am

पंचकूला। आम आदमी पार्टी हरियाणा की शनिवार को प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सह-प्रभारी एवं सांसद सुशील गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने की। इस मीटिंग में राज्य कार्यकारिणी सदस्य, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा संगठन मंत्री व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में विधान सभा स्तर पर संगठन मजबूती पर व हर विधानसभा के स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष पंडित  नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक ‘एक कार्यकर्ता भाजपा’ के एक हजार कार्यकर्ताओं के बराबर है। हमारे पास न धन है, न संसाधन है, लेकिन संघर्ष में विश्वास रखते है। आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ  बीजेपी की पोल-खोल और हल्ला बोल अभियान चलाएगी। बीजेपी ने पांच साल में जो कांड किए हैं, वो लोगों तक लेकर जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App