विपक्ष पर जमकर बरसे पूर्व सीएम हुड्डा

By: Jul 2nd, 2019 12:01 am

चंडीगढ़-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वे और उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर  पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात की है और उन्हे इस्तीफा न देने का आग्रह किया है। इस मौके पर उन्हें प्रदेश में चल रही मौजूदा स्थिति के बारे में भी बताया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं है। ऐसा लगता है कि यहां कोई सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध रोकने में असफल रही है और प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता इन चुनावों में सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी और हुड्डा सरकार को वोट देगी। उन्होंने कहा कि इनेलो का भविष्य वही है, जो चार साल पहले कहा था। उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी को घमंड नहीं करना चाहिए 75 प्लस की बात को लेकर। उन्होंने यह भी कहा कि इन विधानसभा चुनावों में इनेलो की सफाई हो जाएगा और इसमे मेन मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगा। इस बीच प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के इस्तीफे पर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह अपने-अपने विवेक की बात है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App