श्रीसाई इंस्टीच्यूट्स ने बधानी में रोपे 150 पौधे

By: Jul 20th, 2019 12:02 am

पठानकोट – श्रीसाई गु्रप ऑफ  इंस्टीच्यूट्स बधानी में पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता की आहूति डालते हुए पौधारोपण किया गया। ग्रुप की एमडी तृप्ता पुंज के नेतृत्व तथा सीएमडी तुषार पुंज की अध्यक्षता में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम दौरान वन विभाग के डीएफओ संजीव तिवारी मुख्य तौर पर उपस्थित हुए तथा पौधारोपण का आरंभ किया। अपने जागरूक्ता संदेश में संजीव तिवारी ने कहा कि अपने क्षेत्र को हरा भ्रा बनाने के प्रयास सभी को मिलजुल कर करने चाहिए। उन्होंनें कहा कि अमूल्य जीवन को बचाने में वृक्षों की भ्ूमिका होतीहै। पौधारोपण के लिए अन्य सामाजिक संगठनों को भ्ी समाज में जनचेतना फैलानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की देखभल करनेका संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार होते हैं। पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोखकर शुद्ध वायु देते हैं। पौधों केकारण पर्यावरण में संतुलन बना रहता है। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इस अभियान दौरान 150 पौधे रोपित किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App