सीएम संभालेंगे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

By: Jul 9th, 2019 12:02 am

 इलेक्शन डिपार्टमेंट का भी रहेगा जिम्मा, कपूर का इस्तीफा मंजूर

शिमला —प्रदेश सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के साथ चुनाव विभाग का दायित्व देखने वाले किशन कपूर का मंत्रिमंडल से त्यागपत्र स्वीकार हो गया है। किशन कपूर अब लोकसभा के सांसद बन चुके हैं, जिन्होंने लोकसभा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ मंत्रिमंडल से अपना त्यागपत्र दे दिया था। उनके त्यागपत्र को स्वीकार किए जाने और उनके पास मौजूद विभागों को अब मुख्यमंत्री के पास आने की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने कर दी है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति  विभाग के साथ चुनाव विभाग भी रहेगा। इन दोनों विभागों का कामकाज मुख्यमंत्री के पास रहेगा। हालांकि अभी तक अनौपचारिक रूप से सीएम ही इन विभागों को देख रहे थे, जिन्हें अब औपचारिक रूप से महकमे मिले हैं। अभी तक मंत्रिमंडल में कोई नई ताजपोशी भी नहीं हुई है। नया मंत्री बनने के बाद तय होगा कि उनके पास कौन से विभाग रहेंगे। यह दोनों विभाग नए मंत्री को दिए जाएंगे या कुछ और देंगे। फिलहाल कैबिनेट में नई ताजपोशी नहीं हो रही है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App