स्वतंत्र देव यूपी बीजेपी के नए चीफ

By: Jul 17th, 2019 12:02 am

भाजपा में फेरबदल; महाराष्ट्र में चंद्रकांत, मुंबई में मंगल प्रभात को कमान

नई दिल्ली —भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अहम फेरबदल करते हुए पार्टी के दो राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई के नए पार्टी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महाराष्ट्र में चंद्रकांत दादा पाटिल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं मुंबई में मंगल प्रभात लोढा को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी की कमान सौंपी है। स्वतंत्र देव सिंह को त्वरित प्रभाव से पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।  बीजेपी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। स्वतंत्र देव सिंह से पहले महेंद्रनाथ पांडे यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। महेंद्रनाथ पांडे के केंद्र में मंत्री बन जाने के बाद उनकी जगह नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने की संभावना पहले ही बन चुकी थी। बीजेपी की नीति के अनुसार एक व्यक्ति एक ही पद पर रह सकता है। हालांकि स्वतंत्र देव सिंह भी यूपी सरकार के मंत्री हैं। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और मुंबई इकाई के अध्यक्ष भी बदल दिए हैं। बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटिल की जगह चंद्रकांत पाटिल ने ली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App