हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून

By: Jul 21st, 2019 12:01 am

पंचकूला – राज्य में दस्तक देने के 14 दिन बाद मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है।  जुलाई में यह दूसरी बार कमजोर हुआ है। अभी चार से पांच दिनों तक कमजोर रहने की संभावना है। फिर से सक्रिय होने के लिए सिस्टम बनेगा, तो ही मानसून की बरसात दोबारा तेज हो सकेंगी। फिलहाल अगले पांच दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हलकी बरसात हो सकती है। अब तक प्रदेश में सामान्य से 24 फीसदी कम बरसात हुई है। जब से मानसून ने हरियाणा में दस्तक दी है। तब से 43 फीसदी तक बरसात की कमी धुल चुकी है। वहीं कम राज्य में कम मानसून पहुंचने से धान की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस बार राज्य में धान की फसल कम रोपी गई है, जिसका मुख्य कारण समय पर पानी नहीं मिलना बताया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App