हिमक्लेव कालोनी में रोपी हरियाली

By: Jul 21st, 2019 12:02 am

ऊना -इन्नव्हील क्लब ऊना के तत्त्वावधान में शनिवार को लालसिंगी गांव स्थित हिमक्लेव कालोनी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इन्नरव्हील क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ठ के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधे रोपित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में पौधे संजीवनी का कार्य करते हैं। इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के बिगड़ने से विश्व में अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कार्यक्रम में इन्नरव्हील क्लब की ऊना की सचिव मोनिका सिंह, पूर्व प्रधान सुमन पुरी, जितेंद्र कौर, तेजेंद्र अरोड़ा, अनीता चीटू, ज्योति चौधरी, दीपा साही, समन्वयक पूजा कपिला, प्रेस सचिव रमा कंवर, सदस्य रमा कालिया, कमला कंवर, नीना ठाकुर, मीरा मेहता, मोनिका कौशल, श्वेता ब्रह्मी, किरण शर्मा, कोमल, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान ठाकुर यशपाल सिंह, एलजेएन हिमोत्कर्ष गर्ल्स कालेज रोट्रैक्ट क्लब की प्रधान व सदस्य, प्रभारी प्रवक्ता हरप्रीत व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App