हिमाचल में 184 सड़कें बंद

By: Jul 31st, 2019 12:15 am

मानसून का कहर जारी, पांच कच्चे मकान भी जमींदोज

शिमला —हिमाचल प्रदेश में मानसून अब कहर बन कर बरस रहा है। मंगलवार सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से पांच मकान ढह गए हैं। हालांकि ये सभी कच्चे मकान थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश कहर बन कर बरस  रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी जिला के सुंदरनगर में दो कच्चा मकान, शिमला में एक, सिरमौर में एक और जिला कांगड़ा में भी एक कच्चा मकान ढहने की सूचना मिली है। इसके असाथ-साथ चार पशुशालाओं के ढहने की भी सूचना मिली है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मंडी में दो, शिमला में एक और जिला कांगड़ा में भी एक पशुशाला डहने की सूचना मिली है। मंगलवार को सुबह से हुई लगातार बारिश से प्रदेश की 184 सड़कें बंद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक मंडी जोन में 133 सड़कें बंद पड़ी हैं,  जबकि शिमला जोन में 19, कांगड़ा जोन में 28, हमीरपुर जोन में एक और तीन शाहपुर में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। मानूसन के दौरान अब तक हुई बारिश में पीडब्ल्यूडी को 98 करोड़ की चपत लगी है, जबकि आईपीएच को 34 करोड़ 52 लाख का नुकसान हुआ है।  ऐसे में आने वाले दिनों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। भले ही मौसम विज्ञान केंद्र इस बार सामान्य के मुकाबले कम बारिश होने की बात कर रहा हो, मगर अभी अगस्त का पूरा महीना और सितंबर के पहले सप्ताह तक मानसून जारी रहेगा। ऐसे में राज्य को सड़क,मकान सहित अन्य क्षेत्रों में काफी नुकसान हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App