16वां जनमंच सेकेंड संडे को

By: Jul 23rd, 2019 12:02 am

11 अगस्त को 12 विधानसभा क्षेत्रों में समस्याएं सुनेंगे नेता

 शिमला —प्रदेश सरकार का 16वां जनमंच इस बार 11 अगस्त को सजेगा। प्रदेश सरकार ने इस बार सेकेंड संडे को यह कार्यक्रम रखा है। राज्य के 12 जिलों के तहत आने वाले 12 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष और मंत्रिमंडल के सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी है। ग्रामीण विकास विभाग के मुताबिक प्रदेश के 12 विधानसभा क्षेत्रों सरकार के मंत्री जनता की समस्याएं सुनेंगे और अधिकांश ऑन दि स्पॉट निपटा दी जाएंगी। अब तक जितने भी जनमंच का आयोजन किया गया, उसमें कोर्ट केस और तबादलों से संबंधित मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने लोगों को हिदायतें दी हैं कि वे तबादलों से संबंधित कोई भी शिकायतें लेकर न आएं। कोर्ट में चल रहे मामलों से भी परहेज करें। अब तक हुए जनमंच के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में तबादले की शिकायतें लेकर कर्मचारियों के रिश्तेदार या स्वयं कर्मचारी जनमंच कार्यक्रम में मंत्री के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल पाता था। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सभी मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि तबादलों से संबंधित मामलों पर कोई निर्णय न लें। मंत्रियों द्वारा बार-बार लोगों से आग्रह करने पर भी हर जनमंच के दौरान तबादलों का मसला उठता रहा है।

कहां, कौन नेता

डा. राजीव बिंदल     दून

महेंद्र ठाकुर            पच्छाद

सुरेश भारद्वाज         करसोग

सरवीण चौधरी        भटियात

रामलाल मार्कंडेय     लाहुल-    स्पीति

विपिन सिंह परमार    हरोली

गोविंद ठाकुर          मनाली

राजीव सहजल        बड़सर

हंसराज    कुसुम्पटी

नरेंद्र बरागटा           घुमारवीं

वीरेंद्र कंवर            किन्नौर

विक्रम सिंह ठाकुर     फतेहपुर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App