हमीरपुर में गरजे निगम कर्मी
हमीरपुर -हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। एचआरटीसी वर्कशॉप में दोपहर एक बजे गेट मीटिंग की और मांगों को लेकर परिवहन निगम व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की गई। प्रधान रोशन लाल तथा मंडलीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया और कहा कि निगम प्रशासन कर्मशाला कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से तकनीकी कर्मचारियों के ज्वलंत मांगों को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करने की मांग की है। तकनीकी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र की जाए, भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया जाए और पीस मील कर्मचारियों को शीघ्र रेगुलर किया जाए आदि मांगों को लेकर रोजाना गेट मीटिंग की जा रही है। गेट मीटिंग में संदीप सोनी, संदीप चौहान, प्रवीण कुमार, तिलकराज, राजेश कुमार व विनोद कुमार सहित कई पीस मेल कर्मचारी मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App