अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर से दिक्कतें सुलझने की आस

By: Aug 9th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, वित्त सचिव मुकेश शर्मा, मुख्य संरक्षक अरुण गुलेरिया नेअश्विनी ठाकुर को अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। संघ का मानना है कि अश्वनी ठाकुर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ से है और उन्होंने आजीवन शिक्षकों के साथ अपनी सेवाएं दी हैं, इस कारण  वह शिक्षकों की समस्याओं को भली भांति समझते हैं। वीरेंद्र चौहान ने कहा कि अध्यक्ष बने अश्वनी ठाकुर से उन्होंने काफी उम्मीदें जताई हैं। संघ का ऐसा मानना है कि वह जेसीसी की  बैठकों में  शिक्षकों के मुद्दे भी सरकर के समक्ष रखेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App