आठ अगस्त से शुरू होगी करनाल बैडमिंटन प्रतियोगिता

By: Aug 1st, 2019 12:01 am

करनाल – हर वर्ष की तरह इस बार भी 53वीं करनाल जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आठ अगस्त से 11 अगस्त तक होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए संघ के सचिव दीपक पंडित ने बताया कि जिले के सभी आयु के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के फार्म कुछ अधिकृत स्पोटर्स की दुकानों पर उपलब्ध हैं। फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि छह अगस्त है। प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में होगा, जिसका विधिवत प्रारंभ आठ अगस्त को होगा। इस अवसर पर संघ के प्रधान रमन बंसल, हरीश मक्कड़, राजेश डूडेजा, ब्रिज किशोर, सुमित कालरा सहित अन्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App