इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए हरियाणा सबसे अच्छा

By: Aug 12th, 2019 12:02 am

पंचकूला –  पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी को भरोसे का टैग माना जाने लगा है। देश की जीडीपी कुछ हो मगर नरेंद्र मोदी भारत के पास है, तो भारत की मांग का स्तर बढे़गा। आर्थिक मंदी की आहट के बावजूद यूनाइटेड किंगडम के बड़े उद्यमी मानते हैं कि भारतीय बाजारों में मंदी का कोई असर नहीं होगा। इन  उद्यमियों का कहना है कि भारतीय बाजारों में मांग का स्तर लगातार बढ़ रहा है।  इसके अलावा उद्यमी यह भी मानते हैं कि भारत में मोदी के नेतृत्व में स्थिर सरकार है। लंदन में भारतीय उच्चायोग की तरफ  से इंडो यूरोपियन बिजनेस फोरम के तत्वावधान में आयोजित हरियाणा बिजनेस मीट में एकत्र यूनाइटेड किंगडम के उद्यमियों ने साफ  कर दिया है कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। इस मीट में उद्यमियों ने हरियाणा सरकार की तरफ  से निवेश का न्योता देने पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम  के प्रबंध निदेशक डा. नरहरि सिंह बांगड़ भी मौजूद रहे। इंडो यूरोपियन बिजनेस फोरम के चेयरमैन विजय गोयल ने दिल्ली के नजदीक हरियाणा के एनसीआर जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत को इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के उद्योग लगाने के लिए सबसे उपयुक्त बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App