कांस्टेबल को 39014 ने दी परीक्षा

By: Aug 12th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश में 1063 कांस्टेबल की होने वाली भर्ती के लिए रविवार को प्रदेश के 16 केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इन पदों के लिए 39 हजार 14 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जबकि 226 परीक्षा से दूर रहे। कुल 80 नंबर की इस परीक्षा में प्लस-टू स्टैंडर्ड के सवाल पूछे गए थे, जिसमें से हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। ऐसे में 1063 पदों के लिए 39 हजार 14 मैदान में हैं। यानी एक पद के लिए 36 उम्मीदवार नौकरी की आस में हैं। रविवार को परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा दी। ऐसे में जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद पर्सनेलिटी टेस्ट होंगे, जिसमें शैक्षणिक योग्यता के अंक जोड़े जाएंगे। प्रदेश में 720 पद पुरुष, 213 पद महिला और 130 पद पुरुष चालकों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए गत दो महीने तक लगातार फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें पास हुए उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिला। सबसे अधिक जिला कांगड़ा में 234 और सबसे कम जिला लाहुल-स्पीति में पांच पद भरे जाने हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा 80 अंकों की हुई और 15 अंक के पर्सनेलिटी टेस्ट होंगे, जबकि पांच अंक शैक्षणिक योग्यता में मैरिट, आरक्षण सहित अन्य अवार्ड के तहत दिए जाएंगे। कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार नहीं होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुरुष वर्ग के 720 पदों के लिए 30 हजार 950, महिला वर्ग के 213 पदों के लिए सात हजार 920, चालकों के 130 पदों के लिए 368 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी। बताया गया कि 80 नंबर की लिखित परीक्षा में सामन्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए पास अंक 40 और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पास अंक 32 चाहिए।

इन जिलों में इतनी भर्ती

जिला      पुरुष       चालक    महिला     कुल पद

बिलासपुर 40         7           12         59

चंबा       54         10         16         80

हमीरपुर    48         9           14         71

कांगड़ा    158        29         47         234

किन्नौर    9           1           3           13

कुल्लू      46         8           14         68

लाहुल     3           1           1           5

मंडी        105        19         31         155

शिमला    85         15         25         125

सिरमौर    56         10         16         82

सोलन     61         11         18         90

ऊना       55         10         16         81

कुल       720        130        213        1063


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App