किसी अजूबे से कम नहीं हैं महाभारत के पात्र

By: Aug 3rd, 2019 12:05 am

चौदहवें दिन का युद्ध अविलक्षण रूप से सूर्यास्त के बाद तक चलता रहा और भीमपुत्र घटोत्कच, जो अर्ध-असुर था, कौरव सेनाओं का बड़े पैमाने पर संहार करता रहा। आमतौर पर असुर रात्रि के समय बहुत अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं। दुर्योधन और कर्ण ने वीरता से उसका सामना किया और उससे युद्ध किया। अंततः जब यह लगने लगा कि उसी रात घटोत्कच सारी कौरव सेना का संहार कर देगा तो दुर्योधन ने कर्ण से ये निवेदन किया कि वह किसी भी प्रकार से इस समस्या से छुटकारा दिलाए। कर्ण को विवश होकर शक्ति अस्त्र घटोत्कच पर चलाना पड़ा। यह अस्त्र देवराज इंद्र द्वारा कर्ण को उसकी दानपरायणता के सम्मान स्वरूप दिया गया था…

-गतांक से आगे…

तेरहवें दिन का युद्ध

तेरहवें दिन के युद्ध में कौरव सेना के प्रधान सेनापति गुरु द्रोणाचार्य द्वारा युधिष्ठिर को बंदी बनाने के लिए चक्रव्यूह-पद्मव्यूह की रचना की गई। पांडव पक्ष में केवल कृष्ण और अर्जुन ही चक्रव्यूह भेदन जानते थे। लेकिन उस दिन उन्हें त्रिगत नरेश-बंधु युद्ध करते-करते चक्रव्यूह स्थल से बहुत दूर ले गए। त्रिगर्त दुर्योधन के शासनाधीन एक राज्य था। अर्जुन-पुत्र अभिमन्यु को चक्रव्यूह में केवल प्रवेश करना आता था, उससे निकलना नहीं। इसे उसने तब सुना था जब वह अपनी माता के गर्भ में था और उसके पिता अर्जुन उसकी माता को यह विधि समझा रहे थे और बीच में ही उन्हें नींद आ गई। लेकिन जैसे ही अभिमन्यु ने चक्रव्यूह में प्रवेश किया, सिंधु नरेश जयद्रथ ने प्रवेश मार्ग रोक लिया और अन्य पांडवों को भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। तब शत्रुचक्र में अभिमन्यु अकेला पड़ गया। अकेला होने पर भी वह वीरता से लड़ा और उसने अकेले ही कौरव सेना के बड़े-बड़े योद्धाओं को परास्त किया। कर्ण और दुर्योधन ने गुरु द्रोण के निर्देशानुसार अभिमन्यु का वध करने का निर्णय लिया। कर्ण ने बाण चलाकर अभिमन्यु का धनुष और रथ का एक पहिया तोड़ दिया जिससे वह भूमि पर गिर पड़ा और अन्य कौरवों ने उस पर आक्रमण कर दिया। इस युद्ध में अभिमन्यु मारा गया। युद्ध समाप्ति पर जब अर्जुन को यह पता लगता है कि अभिमन्यु के मारे जाने में जयद्रथ का सबसे बड़ा हाथ है तो वह प्रतिज्ञा लेता है कि अगले दिन का सूर्यास्त होने से पूर्व वह जयद्रथ का वध कर देगा अन्यथा अग्नि समाधि ले लेगा।

चौदहवें दिन की रात्रि

चौदहवें दिन का युद्ध अविलक्षण रूप से सूर्यास्त के बाद तक चलता रहा और भीमपुत्र घटोत्कच, जो अर्ध-असुर था, कौरव सेनाओं का बड़े पैमाने पर संहार करता रहा। आमतौर पर असुर रात्रि के समय बहुत अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं। दुर्योधन और कर्ण ने वीरता से उसका सामना किया और उससे युद्ध किया। अंततः जब यह लगने लगा कि उसी रात घटोत्कच सारी कौरव सेना का संहार कर देगा तो दुर्योधन ने कर्ण से ये निवेदन किया कि वह किसी भी प्रकार से इस समस्या से छुटकारा दिलाए। कर्ण को विवश होकर शक्ति अस्त्र घटोत्कच पर चलाना पड़ा। यह अस्त्र देवराज इंद्र द्वारा कर्ण को उसकी दानपरायणता के सम्मान स्वरूप दिया गया था जब कर्ण ने अपने कवच-कुंडल इंद्र को दान दे दिए थे। लेकिन कर्ण इस अस्त्र का प्रयोग केवल एक बार कर सकता था, जिसके बाद यह अस्त्र इंद्र के पास लौट जाएगा। इस प्रकार शक्ति अस्त्र का प्रयोग घटोत्कच पर करने के बाद वह इसे बाद में अर्जुन पर न कर सका।

सोलहवां दिन

इस दिन कर्ण का युद्ध भीम से हुआ था। भीम ने कर्ण को मल्लयुद्ध की चुनौती दी, परंतु भीम की दुर्दशा हुई। कर्ण ने भीम को भूमि पर घसीटा और भीम के सब वस्त्र छिन लिए। तब कर्ण ने भीम को जीवनदान दिया। फिर जब अर्जुन से सामना हुआ, तब भगवान कृष्ण अर्जुन को कर्ण के वैष्णवास्त्र से बचा लेते हैं। कर्ण ने अपने तीरों से अर्जुन को बंदी बना लिया, परंतु सूर्यास्त के कारण जीवनदान दिया।

सत्रहवां दिन

सत्रहवें दिन से पहले तक कर्ण का युद्ध अर्जुन के अतिरिक्त सभी पांडवों से हुआ। उसने महाबली भीम सहित इन पांडवों को रण में परास्त भी किया था।                         


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App