कैंब्रिज स्कूल मौहल के होनहारों को सम्मान

By: Aug 21st, 2019 12:19 am

कुल्लू -कैंब्रिज स्कूल मौहल कुल्लू ने अपना  11वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन आउटडोर एंफ्रिथियेटर में किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम वसुंधरा था। समारोह के पहले दिन शिक्षा उपनिदेशक उच्च बलबंत सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कक्षा पांचवीं व छठी द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।  किंडर गार्टन छात्रों द्वारा माइंडफ्लनेस व ऑफ लाफ और पार्टी टाइम एट डिजनीलैंड कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कक्षा प्रथम अ के छात्रों द्वारा बुलगेरिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसका शीर्षक स्माइलिंग फ्लार था। कक्षा द्वितीय  अ व तृतीय अ द्वारा एक परी कथा पर नृत्य किया गया। कक्षा चतुर्थ ने जापानी नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा सातवीं ने एक फिलिपींस नाटक प्रस्तुत किया। खेल विभाग के छात्रों ने अपनी निपुणता स्केटिंग कर प्रदर्शित की। संगीत विभाग ने भारत पाश्चात्य संगीत पर आर्केस्ट्रा प्रस्तुत किया।  मुख्यातिथि ने संगीत पर प्रतिभाशाली छात्रांे को रघुनाथ शर्मा और सुदेश शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप से नवाजा।  बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुषि गुप्ता को 21,000 रुपए की धनराशि प्रदान की। मृगेश सिंह ठाकुर, चैतन्य भोपल, निमिश खंडेलवाल, ज्योति शर्मा, अनन्या सूद और मनन कुमार कालरा को 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 11,000 रुपए की धनराशि प्रदान की गई। 11वीं कक्षा की छात्रा ओजस्विनी सचदेवा को राष्ट्रीय स्तर की छात्र कांग्रेस में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व ओडिसा में करने पर सम्मानित किया गया। मृगेश ठाकुर को सीबीएसई मॉडल एग्जीविशन और इंस्पायर आईआईटी  दिल्ली में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने हेतु सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ ठाकुर और उज्ज्वल वर्मा को ऑल इंडिया एथलेटिक मीट, जो कि तिरुपति बालाजी आंध्र प्रदेश में हुई, में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने शिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रैना वर्मा, नवीन कौशल, विजय सरोच, सुशील ठाकुर, निशांत वर्मा, शेर सिंह और तनुजा ठाकुर को एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा। स्कूल के 12 सहायक कर्मचारियों को 1100 रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।  इस दौरान मुख्यातिथि ने  छात्रों व अध्यापकांे के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने 2100 रुपए की धनराशि छात्रों को प्रदान की।  उन्होंने प्रथम संस्करण ‘काव्यकृति’ (एक पुस्तक कविताओं की) पुस्तक का विमोचन किया।   वसुंधरा का समापन प्रधानाचार्य सुधा महाजन के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ। कार्यक्रम में पालमपुर कैंब्रिज के प्रबंधक संजीव शर्मा, आदर्श बाला शर्मा, श्रद्धा शर्मा, आशा शर्मा, मीरा शर्मा, अनिता सरोच, मनीष भाटिया, अनुज मलिक, मोहिंद्र ठाकुर और डा.  सत्यव्रत वैद्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App