क्या बबलगम में कृत्रिम रबर मौजूद होता है?

By: Aug 21st, 2019 12:15 am

बच्चों आज हम बबलगम के बारे में बताने जा रहे हैं। बबल गम में ब्यूटिल रबर पाया जाता है, लेकिन उसकी मात्रा निर्धारित होती है और उससे स्वास्थ्य को कोई हानि नहीं होती। इसी पदार्थ के कारण बबल गम को फुलाया जा सकता है। औद्योगिक ईकाइयों में ब्यूटिफल को सीलेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले एक रासायनिक इंजीनियर वाल्डो सीमॅन ने बबल गम में इस पदार्थ को मिलाने पर विचार किया, लेकिन व्यापारिक दृष्टि से बबल गम का आविष्कार करने का श्रेय वाल्टर डीमर को जाता है। डीमर बीएफ गुडरिख कंपनी के लिए कार्य किया करते थे। इसी कंपनी ने सबसे  पहले बबल गम का निर्माण किया और उसे बाजार में उतारा। तो इसलिए हम कह सकते हैं कि बबल गम में थोड़ी मात्रा में कृत्रिम रबर पाया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App