गुरु की याद में करवाया समागम

By: Aug 5th, 2019 12:02 am

सिरसा – हरियाणा के सिरसा में गुरु नानक देवजी के 550वें राज्य स्तरीय समागम पर रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर शामिल हुए। समागम का शुभारंभ नगर कीर्तन के साथ हुआ। गुरुद्वारा चिल्ला सहिब से नगर कीर्तन आरंभ होकर विभिन्न बाजारों से होता हुआ समागम स्थल अनाज मंडी पहुंचा। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। नगर कीर्तन की अगवाई पंज प्यारे कर रहे थे। हरियाणा मुस्लिम खिदमत सभा की ओर से जब नगर कीर्तन का स्वागत किया गया, तो ‘वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह’ से आसमान गुंजायमान हो गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App