जन आशीर्वाद यात्रा के प्रबंधों को लेकर चर्चा

By: Aug 17th, 2019 12:02 am

पिंजौर – विधायक लतिका शर्मा ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियो के साथ 18 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आरंभ किए जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा  के प्रबंधों की चर्चा की। विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री 18 अगस्त को प्रचीन  काली माता मंदिर कालका से माथा टेकने व पूजा अर्चना के उपरांत जन आशीर्वाद यात्रा आरंभ का करेगे। उन्होंने बताया कि इस दिन 8ः30 बजे सब्जी मंडी कालका में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा को केंद्रीय रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व हरियाणा कैबिनेट के मंत्री संबोधित  करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। विधायक लतिका शर्मा ने इन कार्यक्रमों में सुरक्षा, यातायात प्रबधंन, पार्किंग सहित प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने रैली स्थल सब्जी मंडी कालका का दौरा भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात व पेयजल इत्यादि के प्रबंध समय पर पूरा कर लें। उन्होंने मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा के मार्ग और इस मार्ग पर लोगो के एकत्रित होने वाले स्थानों तथा वहां पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों कि भी जानकारी ली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App