जन आशीर्वाद यात्रा के लिए तैयार भाजपा

By: Aug 13th, 2019 12:02 am

पंचकूला – आगामी विधानसभा चुनाव में मिशन 75 पार के लिए कमर कस चुकी भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा को मजबूती के साथ जमीन पर उतारने का खाका तैयार कर लिया है। प्रदेश में माहौल बनाने की दिशा में इस अहम कदम के लिए व्यवस्था प्रमुख, टोली प्रमुख से लेकर एक-एक दिन की यात्रा के प्रमुख भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक आमजन को भाजपा विचारधारा के साथ जोड़ा जा सके। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पूर्व ही भाजपा पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से पहुंचने की पूरी तैयारी कर चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App