जल्द हो विवि का निर्माण

By: Aug 21st, 2019 12:12 am

मंडी में एबीवीपी ने उठाई मांग, आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई

मंडी -लंबे समय से क्लस्टर विश्वविद्यालय की घोषणा होने के बावजूद वहां अभी तक मूलभूत सुविधाएं भी शुरू नहीं की गई हंै। यदि क्लस्टर विश्वविद्यालय के कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन को तेज करेगी। यह बात मंडी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री प्रिंस शर्मा, जिला संयोजक संजय कपूर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनिका राणा ने कही। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और विश्वविद्यालय में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती तुरंत की जाए। साथ ही आगामी सत्र से विश्वविद्यालय में कक्षाएं नियमित रूप से चलाई जाएं। विश्वविद्यालय के खिलाफ  छात्र संगठन ने आंदोलन की रूपरेखा तय की है। इसमें 21 अगस्त को सभी महाविद्यालयों में धरना प्रदर्शन व ज्ञापन प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। 23 अगस्त सभी इकाइयों  में मुंह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। 26 से 27 अगस्त 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। 29 ो सभी महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य व प्रदेश विश्वविद्यालय कृषि व बागबानी विश्वविद्यालय में कुलपति का घेराव किया जाएगा। चार सितंबर को रैली निकाली जाएगी। सात को प्रदेश में पूर्ण शिक्षा बंद किया जाएगा। 10 व 11 सितंबर को जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App