जोगन बन दुनिया पर छाएंगी मिस हिमाचल

By: Aug 11th, 2019 12:06 am

‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट की विजेता नीतिका शर्मा धमाल को तैयार

सोलन – ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप द्वारा निकाले गए सितारे देश भर में अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ‘मिस हिमाचल 2019’ की विजेता रही नीतिका शर्मा मॉडलिंग व अभिनय के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। महादेव प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे विश्व मंगल श्लोक ‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’ के वीडियो सान्ॅग में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। इस गाने के निदेशकपंकज शर्मा व डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी राजेश कुमार हैं। निकिता शर्मा इस गाने में जोगन का किरदार निभा रही है। गाने को वॉयस ऑफ हिमालय फेम कार्तिक शर्मा व इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर के साथ बालीवुड गायक पूर्ण शिवा ने भी आवाज दी है। हिमाचल पुलिस आरकेस्ट्रा के प्रभारी व इस गाने के प्रोजेक्ट हेड विजय कुमार ने बताया कि आज के इस अशांति भरे वातावरण में जहां हर कोई परेशान है, ऐसे में उनके द्वारा एक प्रयास किया है। ‘मिस हिमाचल 2019’ नितिका शर्मा ने कहा कि वह ‘दिव्य हिमाचल’ की आभारी है, जिन्होंने उन्हें सशक्त मंच प्रदान कर सपनों की उड़ान भरने में हमेशा सहयोग दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App