ट्रेनों में 287 यात्रियों से 88910 रुपए जुर्माना वसूला

By: Aug 28th, 2019 12:02 am

अंबाला – अंबाला सहारनपुर  सेक्शन, अंबाला राजपुरा सैक्शन, अंबाला चंडीगढ़ मोरींडा पर मंगलवार स्पेशल चैकिंग अभियान चलाया गया। अंबाला डीसी. एम विमल कालड़ा, सीनियर डीओ. एम विरेन्दऊ  कदियान व गुरजसबीर सिंह  की अध्यक्षता में चैकिंग के दौरान कमर्शियल स्टॉफ  सहित आरपीएफ. के जवान भी मौजूद रहे। इस दौरान ट्रेन नंबर 64515, 64521, 54757, 14682, 54557,  64514, 14732 सहित अन्य कई ट्रेन में औचक  निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना टिकट 287 यात्रियों से 88910 रुपए जुर्माना वसूला गया। अन्य 316 केसों में यात्रियों से 153960 रुपए जुर्माना लिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App