डा. रमेश कुमार सेन को हिमाचल गौरव पुरस्कार

By: Aug 19th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़  – डा. (प्रो.) रमेश कुमार सेन, जो मोहाली के मैक्स अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ  ऑर्थोपेडिक्स सर्जरी के सीनियर डायरेक्टर एवं हैड के रूप में काम कर रहे हैं, को हिमाचल सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने बीते गुरुवार को शिमला में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान डा. (प्रो.) रमेश कुमार सेन को पुरस्कार दिया। संदीप डोगरा, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और जोनल हैड, मैक्स हॉस्पिटल्स, पंजाब ने डा. सेन को पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार डा. सेन की मेहनत, काबिलियत और ऑर्थो क्षेत्र में सराहनीय काम का परिणाम है। मंडी जिले के सुंदरनगर से संबंधित डा. सेन आर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नाम है, जिसमें तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। अतीत में वे पीजीआईएमईआरए चंडीगढ़ और एक अन्य प्रमुख अस्पताल से जुड़े रहे हैं। वह पेल्वी-एसीटैबुलर ट्रामा के क्षेत्र में अपने इनोवेशंस के लिए जाने जाते हैं, जहां उन्होंने चार सदस्यीय विश्व एओ पेल्विक एक्सपर्ट गु्रप में एशियाई महाद्वीप का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही वे पबमेड इंडेक्स में शामिल 100 से अधिक जर्नल्स में 200 से अधिक रिसर्च पेपर्स प्रकाशित करवा चुके हैं और उनके नाम पर चार पेटेंट भी दर्ज हैं। उन्होंने 300 से अधिक गेस्ट लेक्चर दिए हैं और उन्होंने पूरी दुनिया की यात्रा करते हुए विभिन्न संस्थानों में विशेषज्ञों को संबोधित किया है। डॉण्सेन जर्मनीए कनाडा और यूएसए में विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे हैं। 2017 में वे नॉर्थ जोन ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। यह उत्तरी भारत भर में सात राज्यों में काम कर रहे ऑर्थोपेडिक सर्जनों का एक संगठन है और वर्तमान में इसके 800 से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं। डा. सेन एसोसिएशन ऑफ पेल्वी-एसीटैबुलर सर्जस ऑफ इंडिया (आईओए) के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्हें आईओए द्वारा पहले गोल्डन जुबली ओरिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वह 10 से अधिक अन्य संगठनों के अलावा सार्क कंट्रीज ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App