डीएवी स्कूल में डालीं आहुतियां

By: Aug 14th, 2019 12:16 am

चंबा –डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को तीन दिवसीय वैदिक चेतना शिविर का विधिवत तरीके से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसीपल अशोक कुमार गुलेरिया ने की, जबकि इंजीनियर भगवती प्रसाद पंत, स्वामी चक्रांश आर्य समाज के मंत्री विक्रमादित्य महाजन व प्रकाश सिंह राणा ने विशेष तौर से उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्णाहूति डालकर पुण्य कमाया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी चक्रांश ने वेद व उनके महत्त्व पर प्रकाश डाला। विक्रमादित्य महाजन ने यज्ञ के विभिन्न स्वरूपों व चेतना के बारे में जानकारी दी। स्कूल के प्रिंसीपल अशोक कुमार गुलेरिया ने हवन-यज्ञ से मानव जाति को होने वाले लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन भी किया गया। इसके अलावा छात्रों के लिए योगाभ्यास, नृत्य व कला सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App