डीएवी स्कूल में मनाया खेल दिवस

By: Aug 30th, 2019 12:25 am

बिलासपुर – डीएवी एसीसी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बरमाणा में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महिला टीम की शैलजा, निधि, निशा, दीक्षा, प्रियंका व मोनिका ठाकुर ने बतौर अतिथि के रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम स्कूल की प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों का स्वागत किया। इसके बाद खेल कप्तान मोहित व दीक्षा ने विश्व हाकी खिलाड़ी ध्यान चंद की जीवनी व खेलों के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथि महिला खिलाडि़यों द्वारा स्कूल के खेल विजेता, उपविजेता व एनसीसी कैडेट्स को पदक देकर सम्मानित किया। प्रत्येक अतिथि खिलाडि़यों के भाषण तथा उपलब्धियों को जानकार सारा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने मध्य इतनी प्रसिद्ध प्रतिभाशाली विभूतियों को पाकर विद्यालय के प्रत्येक जन ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। वह स्कूल के हर छात्र-छात्रा की पे्ररणास्त्रोत बनी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने हर छात्र को खेल जगत में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी अतिथि खिलाडि़यों का स्कूल पधारने पर स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App